Monday, September 7, 2026
- Advertisement -

Gold-Silver Price: वैश्विक बाजार में नरमी से सोना फिसला, चांदी भी 2.38 लाख के नीचे

जनवाणी ब्यूरो ।

नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों से सोने और चांदी सोमवार को गिरावट के साथ खुले। इस दौरान दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 0.3 प्रतिशत कम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अक्टूबर, 2026 को पिछली क्लोजिंग 1,52,767 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,52,279 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।

सुबह 10 बजे यह 409 रुपए या 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,52,358 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,52,225 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,52,483 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है। यह दिखाता है कि सोने में हल्की गिरावट के साथ एक सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है।

चांदी का 4 दिसंबर 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,37,658 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,37,176 रुपए प्रति किलो पर खुला।

यह 673 रुपए या 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,36,985 रुपए प्रति किलो पर था।

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,36,423 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,37,658 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में कमजोरी देखी जा रही है। सोना 0.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,450 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 66 डॉलर प्रति औंस पर थी।

जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह अमेरिका में मजबूत जॉब डेटा आना है, जिसने अगली फेड बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना को बढ़ा दिया है, जो दोनों कीमती धातुओं के लिए नकारात्मक है।

उन्होंने आगे कहा कि दूसरी तरफ डॉलर इंडेक्स में मजबूती आने से भी सोने और चांदी पर दबाव बढ़ा है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 99 के आसपास कारोबार कर रहा है।

 

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Shamli News: दो बाइकों की भिडंत में युवक की मौत, मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता । ऊन: गत रात्रि ऊन बायपास मार्ग पर...

Bagpat News: ईपीई पर सड़क हादसे में चार की मौत, 27 घायल

जनवाणी संवाददाता। बागपत: राजस्थान के गोगामड़ी से पूजा करके बदायूं...

Share Market: कमजोर शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, आईटी सेक्टर पर दबाव

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत...

Weather Update: एनसीआर में कमजोर पड़ा मानसून, अगले छह दिन बारिश के आसार बेहद कम

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मानसून अब अपने...

Delhi News: सत्य निकेतन में इमारत ढहने से हड़कंप, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here