Sunday, October 18, 2026
- Advertisement -

RRB Paramedical Exam 2026: रेलवे में पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, नवंबर में परीक्षा; जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आधारित परीक्षा (CBT) की संभावित तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड की ओर से 18 अक्टूबर 2026 को जारी नोटिस के अनुसार, सीईएन 05/2026 के तहत परीक्षा 23 और 25 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी तैयारी जारी रखें और भर्ती से जुड़े नए अपडेट के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ये तारीखें फिलहाल संभावित हैं और जरूरत पड़ने पर इनमें बदलाव किया जा सकता है।

परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी कब मिलेगी?

रेलवे भर्ती बोर्ड के मुताबिक, उम्मीदवारों को परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख की जानकारी देने वाला लिंक परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले सक्रिय किया जाएगा। यह लिंक संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों के साथ केंद्रीय पोर्टल पर भी उपलब्ध होगा।

इस सुविधा के जरिए अभ्यर्थी यह पता लगा सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, पात्र अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवार इसी लिंक के माध्यम से अपना यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड कर सकेंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि लिंक सक्रिय होने के बाद समय रहते परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए यात्रा की योजना बनाने में परेशानी न हो।

परीक्षा से चार दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा का ई-कॉल लेटर यानी एडमिट कार्ड परीक्षा की निर्धारित तारीख से लगभग चार दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। उम्मीदवार इसे अपने संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र और परीक्षा के दिन पालन किए जाने वाले जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। इसे डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को अपना नाम, परीक्षा की तारीख और अन्य विवरण ध्यान से जांच लेने चाहिए।

ध्यान रहे कि परीक्षा शहर और तारीख की सूचना पर्ची को एडमिट कार्ड का विकल्प नहीं माना जाएगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को ई-कॉल लेटर में दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।

परीक्षा केंद्र पर आधार सत्यापन अनिवार्य

रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट साथ लेकर जाना होगा।

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आधार सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे RRB Apply की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने खाते में लॉगिन करके इसे पूरा कर सकते हैं।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी है कि परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की प्रणाली में अपने आधार की स्थिति अनलॉक रखें। इससे परीक्षा के दिन बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान होने वाली संभावित परेशानियों से बचने में मदद मिलेगी।

परीक्षा से पहले आधार कार्ड में जरूर जांच लें ये जानकारियां

उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके आधार कार्ड में दर्ज सभी जरूरी जानकारियां सही हों। इनमें नाम, जन्मतिथि, नवीनतम फोटो, पता और पिता का नाम शामिल हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड के निर्देशों के अनुसार, आधार में दर्ज जन्मतिथि कक्षा 10वीं के प्रमाणपत्र के अनुरूप होनी चाहिए। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने 15 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद अपने बायोमेट्रिक विवरण अपडेट नहीं कराए हैं, उन्हें इन्हें अपडेट कराने की सलाह दी गई है।
परीक्षा से पहले इन जानकारियों की जांच कर लेने से पहचान सत्यापन के दौरान होने वाली दिक्कतों से बचा जा सकता है।

फर्जी भर्ती के दावों से रहें सावधान

रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइटों से प्राप्त करने की सलाह दी है। बोर्ड ने दलालों और नौकरी दिलाने का झूठा वादा करने वाले लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

पैरामेडिकल पदों पर चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और निर्धारित पात्रता मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के दावों पर भरोसा न करें और परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड तथा अन्य जरूरी अपडेट के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक नोटिस पर ही निर्भर रहें।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी तारीखें:

परीक्षा की संभावित तारीखें: 23 और 25 नवंबर 2026

परीक्षा शहर और तारीख का लिंक: परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले

ई-कॉल लेटर डाउनलोड: परीक्षा से लगभग चार दिन पहले

भर्ती का विज्ञापन संख्या: CEN 05/2026

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी के सभी बेसिक शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, हाईकोर्ट सख्त

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here