Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण संतोषजनक हो: डीएम

  • कैराना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं समस्याएं

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण संतोषजनक होना चाहिए।

जिलाधिकारी जसजीत कौर मंगलवार को कैराना तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए उनके समाधान के निर्देश संबंधित अफसरों को दे रही थीं। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संपूर्ण समाधान दिवस में आज फरियादियों द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष अपने 41 शिकायतें पत्र निस्तारण के लिए रखे गए। प्राप्त शिकायती पत्रों में से 7 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। शेष शिकायतों का समय से निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गये।

संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने पुलिस से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस से संबंधित प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी उद्भव त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, तहसीलदार कैराना सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

समस्याओं के समाधान में लापरवाही न हो: एसडीएम

कलक्ट्रेट सभागार में उप जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पटटों पर अवैध कब्जा, बिजली, चकरोड़, डोल आदि की शिकायतें आयीं। एसडीएम सदर संदीप कुमार ने शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही बरता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्वत, सीओ सिटी प्रदीप कुमार, तहसीलदार शामली आदि उपस्थित रहे।

25 शिकायतों में एक का निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस उप जिलाधिकारी मणि अरोरा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर 25 शिकायतें आई जिनमें से एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। शिकायतों में खंड विकास अधिकारी 4, अधीक्षण अभियंता नलकूप एक, राजस्व विभाग 10, पुलिस विभाग एक, लोक निर्माण विभाग दो, अधिशासी अधिकारी ऊ न दो, विद्युत विभाग एक, बैंक दो शामिल हैं। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार एचडी पंवार समेत सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। संपूर्ण समाधान दिवस में कस्बे वासियों ने बस स्टैंड के बीचो बीच रखे ट्रांसफार्मरों को हटाने की मांग की।

46 4

यह प्रकरण पूर्व में मंडलायुक्त के सामने भी कस्बा वासियों ने रखा था जिस पर मंडलायुक्त ने उपजिलाधिकारी को ट्रांसफार्मर को अन्यत्र स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे।

उप जिलाधिकारी मणि अरोरा ने विद्युत विभाग के एसडीओ पंकज राठौर व अधिशासी अधिकारी ऊन योगेंद्र सिंह को मौके पर भेजकर ट्रांसफार्मरों को हटाने के निर्देश दिए जिसके बाद दोनों अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजने की कार्रवाई शुरू की।

बिजली विभाग के एसडीओ पंकज राठौर ने बताया कि समस्या का समाधान के लिए एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा जिसके बाद समाधान किया जाएगा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर के हटाने में नगर पंचायत सहयोग करेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img