Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

अवैध रूप से लगे फड़ एवं ठेलों को नगर निगम टीम ने हटवाया

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: पल्लवपुरम फेज वन स्थित डबल स्टोरी में घरों के बाहर अवैध रूप से बने चबूतरे व सड़क किनारे अवैध रूप से ठेला व फड़ लगाकर अतिक्रमण करने वाले ठेलों को नगर निगम की टीम ने बुधवार को पहुंचकर हटाया। हालांकि चबूतरे तोड़ने के दौरान टीम को लोगों का विरोध झेलना पड़ा और टीम आधी अधूरी कार्रवाई कर लौट गई।

पल्लवपुरम फेज वन स्थित डबल स्टोरी में घरों के बाहर लोगों ने चबूतरे बनाकर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है। यहीं नहीं सड़क किनारे ठेला व फड़ लगाकर निगम की जमीन पर अतिक्रमण होने से यहां आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। शिकायत पर बुधवार को न‌गर निगम की टीम जेसीबी लेकर पल्लवपुरम पहुंची।

सबसे पहले टीम ने सड़क‌ किनारे लगे ठेलों को हटवाया और चेतावनी दी कि यदि सड़क किनारे निगम की जमीन पर अतिक्रमण किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद टीम फेज वन डबल स्टोरी में पहुंची। टीम ने यहां चबूतरों को ध्वस्त कराना शुरू किया। जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और टीम का जमकर विरोध किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img