- एआईसीसी सचिव के बिगडेÞ बोलों पर वरिष्ठ कांग्रेसजन खिन्न
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: संगठन की समीक्षा को पहुंचे एआईसीसी के सचिव व वेस्ट यूपी प्रभारी धीरज गुर्जर के अचानक बोल बिगड़ने लगे। उन्होंने कहा कि वो यह न समझे कि बाहरी हूं…बुराई भलाई करने वालों को खूब समझता हूं…जूते खाना भी जानता हूं और…प्रभारी के बिगडे बोलों से बैठक में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसी खिन्न हैं। हालांकि पार्टी का अंदरूनी मामला होने की बात कहकर उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से मनाकर दिया।
वहीं, दूसरी ओर प्रभारी ने कहा कि दूसरे दलों से कांग्रेस में आने वालों का स्वागत है, लेकिन जहां तक तरजीह की बात है तो वो पुराने कांग्रेसियों को ही मिलेगी। निर्धारित समय से करीब साढे तीन घंटे की देरी से धीरज गुर्जर शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे। जिन्हें उन्होंने अकेले में मुलाकात के लिए बुलाया उनसे जिला व शहर संगठन अध्यक्ष के नामों पर भी राय मांगी।
सूत्रों ने बताया कि शहर में शहजाद कुरैशी और जिला में तेजबीर ठाकुर के लिए लॉबिंग नजर आयी। सीनियर कांग्रेसी जो मौजूद थे वो शहर अध्यक्ष के लिए लॉबिंग करते नजर आए। प्रभारी ने जिला व ब्लॉक व शहर संगठन की समीक्षा की। वहीं, दूसरी ओर संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं से देश हित मे समर्पित भावना से कार्य कर उत्तर प्रदेश के 2022 में कांग्रेस की सरकार बनवाकर विकास व भाईचारे को कायम करने के लिये का आह्वान किया।

