Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

हिरासत में मृतक की पत्नी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की गला दबाकर हत्या

जनवाणी संवाददाता |

कोतवाली देहात: कोतवाली देहात में निकाह के 5 दिन बाद ही युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ युवक ने आत्महत्या नही की बल्कि उसकी गला दबा कर हत्या की गई है।

एएसपी देहात व सीओ थाने पहुंच कर मृतक की नवविवाहित पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रहीं। कस्बा कोतवाली देहात के मोहल्ला रजा कॉलोनी निवासी फरमान पुत्र खुर्शीद का निकाह 25 अगस्त को गांव बल्लाशेरपुर निवासी फरहीन से हुआ था।

सोमवार की रात्रि पति-पत्नी घर में अकेले सो हुए थे तभी फरमान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । मृतक की पत्नी ने लोगों से बताया कि फरमान ने दुपट्टे से घर में लटक कर फांसी लगा ली।

पुलिस ने मृतक की मां और आसपास के लोगों द्वारा युवक की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर करने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

युवक की आर्थिक स्थिति बेहद खराब होने से युवक की मां को पड़ोस में जाकर सोना पड़ रहा था। युवक की मौत की हत्या हुई या आत्महत्या चर्चा का विषय बनी हुई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत गला दबाकर आने पर पुलिस ने मृतक की नवविवाहित पत्नी फरहीन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैं। घटना के खुलासे के लिए एएसपी देहात संजय कुमार व सीओ नगीना प्रभात कुमार थाने में कैम्प किये हुए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img