Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

समाधान दिवस पर एएसपी ने फरियादियों की सुनी शिकायतें

  • आठ शिकायते दर्ज, एक शिकायत का मौके पर निस्तारण

जनवाणी संवाददाता |

धामपुर: समाधान दिवस में एएसपी ग्रामीण संजय कुमार ने कोतवाली परिसर में फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई की। इस अवसर पर कोतवाली के रजिस्टरों की जांच की। खामियों को शीघ्र पूरा करने के लिए कोतवाल को दिशा निर्देश दिए गए।

एएसपी ने समाधान दिवस में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। इस संबंध में उन्होंने डीएम को अवगत कराने की बात कही। अधिकारियों के उपस्थित न होने से फरियादियों की शिकायतों का समय से निस्तारण नहीं हो पाता है। अधिकांश अधिकारी समाधान दिवस व तहसील दिवस में आने से कतराते हैं। समाधान दिवस में आठ शिकायतें दर्ज हुई।

इनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि एक शिकायत पर कोतवाल को तत्काल मुकदमा पंजीकृत करने को कहा। उन्होंने कोतवाल को नींदडू में विवादित जमीन पर जारी निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए के आदेश दिए। साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अति संवेदनशील बूथों का रजिस्टर तैयार करने को कहा। इसके अलावा कोतवाल अरूण कुमार त्यागी को क्षेत्र के बूथों की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img