- एक तंमचा, दो जिंदा कारतूस व चोरी कर ले जा रहे भैंस की बरामद
जनवाणी संवाददाता |
शेरकोट: पुलिस ने चैकिंग के दौरान वांछित चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश सहित तीन बदमाशों को ग्राम हाफियाबाद वाले रोड से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के पास एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, 4800 रुपयों सहित चोरी कर ले जा रही एक भैंस भैंस बरामद की गई।
शेरकोट पुलिस ने चैकिंग के दौरान शिव कुमार पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम हाफियाबाद शेरकोट, शीशराम पुत्र नरपत सिंह निवासी ग्राम गावड़ी थाना अफजलगढ व राशिद पुत्र मल्लन निवासी ग्राम तिपरजोत थाना शेरकोट को गिरफ्तार किया गया है। एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने अभियुक्त शीशराम पर शीघ्र गिरफ्तारी के लिए 15 हजार के इनाम की घोषणा की थी।
अभियुक्त के पास से एक तंमचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, 4860 रूपये व चोरी कर ले जा रही भैंस बरामद की गई। आरोपियों पर कई थाने में कई मुकदमे दर्ज है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनुज तोमर, एसआई ब्रहमपाल सिंह, हरीश कुमार, कांस्टेबल योगेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, सुजीत कुमार थाना शेरकोट मौजद रहे।

