- 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस विवेकानंद जयंती के उपलक्ष पर किए कंबल वितरित
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिजनौर इकाई द्वारा राष्टीय कार्यक्रम 12 जनवरी राष्टीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में चल रहे युवा पखवाड़े के अंतर्गत विदुरकुटी वृद्धा आश्रम पर जाकर कंबल वितरण किए।
12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रत्येक वर्ष युवा पखवाड़े के रूप में मनाता है। इस वर्ष भी जिलेभर की समस्त इकाइयों में युवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। युवा पखवाड़े के कार्यक्रमों की श्रंखला में रविवार को बिजनौर इकाई के कार्यकर्ता विदुर कुटी दारानगर गंज स्थित वृद्धा आश्रम में पहुंचे।
वहां उपस्थित वृद्धों को कड़कड़ाती सर्दी से बचने के लिए कंबल वितरित किए। कंबल पाकर सभी वृद्धों ने प्रसंता से परिपूर्ण होकर सभी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान प्रांत मंत्री हंस चौधरी, विभाग संयोजक शशिकांत बालियान, नगर मंत्री आयुष चौधरी, मोहित राजपूत, प्रथम चौधरी, शुभम पाल, मुकुल आदि मौजूद रहे।

