Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए सहारनपुर मंडल से तीन महिला शिक्षक चयनित

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: राज्य सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का चयन कर सूची जारी कर दी गयी है। इसमें यूपी से 73 शिक्षकों का चयन किया गया है। इन शिक्षकों में सहारनपुर मण्डल के तीनों ही जनपदों से महिला शिक्षकों का चयन किया गया है।

मुजफ्फरनगर से खतौली क्षेत्र के गांव भैंसी से रीना सिंह, शामली जनपद से गांव लिलौन से उपमा शर्मा और सहारनपुर से सरसावा क्षेत्र के गांव मनोहरपुर से आसिया को यह पुरस्कार मिला।

रीना सिंह प्राथमिक विद्यालय नम्बर 2 भैंसी में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं, जबकि उपमा शर्मा पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय लिलौन और आसिया प्राथमिक विद्यालय मनोहरपुर में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है।

सहारनपुर मण्डल के तीनों ही जनपदों से महिला शिक्षिकाओं का चयन होने से हर्ष बना हुआ है। यह पुरस्कार राज्य सरकार द्वारा लोक भवन में 4 सितम्बर को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदान किये जाने थे, लेकिन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन से सात दिन का राजकीय शोक हो जाने के कारण इनको स्थगित कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए आगामी तिथि बाद में जारी की जायेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.