Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

विद्यार्थी परिषद ने विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया

जनवाणी संवाददाता |

किरतपुर: स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) 4 दिवसीय पखवाड़े के अन्तर्गत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद किरतपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर एक सामान्य प्रतियोगिता का आयोजन गुरुकुल कोचिंग संस्थान किरतपुर पर किया गया।

जिसमें रमा कॉलेज, मौलाना अली जौहर कॉलेज, मदनी इन्टर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज, हिन्दू इंटर कालेज आदि के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद जीवन परिचय के बारे में सभी को बताया गया और उनके आदर्शो पर चलने के लिए कहा गया, प्रतियोगिता में सभी अपने अपने विचार रखे, प्रतियोगिता का संचालन नगर उपाध्यक्ष भावना राजपूत ने किया।

इस प्रतियोगिता मे नगर मंत्री जतिन, मयंक, आकाश चौधरी व सभी कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में नगर अध्यक्ष प्रवेश राजपूत ने प्रतियोगिता पूरी के बाद सभी प्रतिभागियों के अंकों का मूल्यांकन किया जिसमें हिमानी ने प्रथम स्थान, अक्शी रस्तोगी ने दूसरा एवं सुहैल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी प्रथम, द्वितीय,व तीसरे स्थान पर आए प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण करके सम्मानित किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img