जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: किरतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जिसमें 30 लोगों पर पुर्वाभ्यास किया गया। सोमवार को किरतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कोविड-19 का टीकाकरण शूरू होने से पहले स्टाफ कर्मियों एंव अन्य विभागीय कर्मियों से टीकाकरण का पुर्वाभ्यास किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा० ईश्वरानंद ने बताया कि वैक्सीन का पुर्वाभ्यास के संबंध में सारी व्यवस्था पूर्ण कर ली गई हैंं।

दो रूम अलग-अलग रखे गए हैं। टीकारण के समय 6 सुपरवाइजर, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी स्वयं एवं पुलिस सुरक्षा रही। टीकाकरण होने के बाद लाभार्थियों को 1 घंटे तक अस्पताल में ही रोका जाएगा। डा सनाउर्राहमान, डा संजय वर्मा, प्रतिरक्षण अधिकारी अरविन्द चौधरी, लैब टैक्निशियन नवीन कुमार, डा शहला रहमान, बीएमसी शमा परवीन आदि रहे।

