Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

ऑफ़लाइन परेड का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को दी जानकारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आरजी पीजी कॉलेज की दोनों एनसीसी इकाइयों की ओर से सोमवार को पहली ऑफ़लाइन परेड आयोजित की गई। जिसमें कैडेट्स ने उत्साह से भाग लिया। कैडेट्स को नक़्शे को मैप, कम्पास व सर्विस प्रोटेक्टर की जानकारी प्रदान की गयी।

मैप रीडिंग की क्लास डीएफआर जयदेव हाजरा व नायब सूबेदार शैलेंद्र राय ने ली। उन्होंने कैडेट्स को मैप सेट करना, दूरी नापना, डिग्री पढ़ना, कंपास व सर्विस प्रोजेक्टर का प्रयोग करना आदि सिखाया। परीक्षा में आने वाले महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को भी कैडेट्स को लिखवाया।

64 5 e1610380520306

इस परेड पर 176 कैडेट्स उपस्थित रहे। मेजर पूनम लखनपाल व कैप्टन डॉ.अंजुला राजवंशी ने परेड पर कैडेट्स को संबोधित किया। परेड पर मौजूद कैडेट्स का चेहरा परेड ग्राउंड को देखकर ख़ुशी से खिल गया। उन्होंने ग्राउंड पर परेड की व नए कैडेट्स को परेड ग्राउंड के नियमों से परिचित करवाया।

परेड पर कैडेट्स को पंद्रह दलों में किया गया था जिनको कमांड रिया शर्मा, गरिमा चौधरी, मानसी यादव, किशी राठौर, एशिता त्यागी, शिवानी, रमा नागर, रुचि, रश्मि रानी, कशिश, ख़ुशी वालिया, साक्षी मलिक, प्रियांशी कटारिया, कंचन त्यागी, सिमरन, राधा सोम, मोना खान आदि ने किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...
spot_imgspot_img