Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

भाकियू कार्यकर्ताओं ने कृषि क़ानून की प्रति जलाकर विरोध जताया

जनवाणी संवाददाता |

बढ़ापुर: भाकियू टिकैत गट के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को थाना क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरनगर के चोराहे पर केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये कृषि कानूनों की प्रति जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही किसानों ने तीनों कानून को वापस लेने की अपनी मांग को बरकरार रखा।

केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लामबन्द हैं, परंतु अभी तक सरकार की औऱ से कोई मामला हल होता नही दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के दर्जनों कार्यकर्ता थाना क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरनगर चोराहे पर एकत्रित हो गए और सरकार द्वारा बनाये गए तीनो कृषि कानून को काला कानून बताते हुए कानून वापस लेने की मांग के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने तीनों कृषि कानूनों की प्रति जलाकर अपना विरोध जताया।

भाकियू कार्यकर्ताओं ने बताया कि यदि सरकार अपने फैसले पर अडिग है तो किसान भी अपनी मांगों पर अडिग रहेंगे जबतक किसानों की मांगे नही मानी जायेगी तबतक किसान अपने आंदोलनो को समाप्त नही करेंगे। भाकियू ब्लॉक महामंत्री बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पदम् सिंह, शाहिद मंसुरी, सुमन शर्मा, राजवीर, बलराम सिंह, गोपाल सिंह, मारूफ खान, इरफान, उमेशचंद्र शर्मा, रेशम सिंह, सुभाष कुमार आदि किसान विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img