Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

हिन्दू संगठनों ने बाइक रैली निकाल कर राम मंदिर निर्माण के लिए किया जागरुक

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान में हिंदू संगठनों द्वारा राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत नगर में रैली निकालकर लोगों को निधि समर्पण के लिए जागरूक किया। बाइकों पर सवार कार्यकर्ता मंदिर निर्माण के लिए लोगों को जागरुक करते नारे लगाते हुए चल रहे थे।

अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का कानूनी रास्ता साफ होने के बाद हिंदू संगठन भव्य मंदिर निर्माण में जुटे हैं। मंदिर निर्माण के लिए घर घर से धन संग्रह के लिए विश्व हिंदू परिषद द्वारा कार्यक्रम शुरु किए गए हैं। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में नगर में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकालकर हिंदुओं को मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पित करने हेतु जागरूक किया गया।

10 12

ग्राम स्याऊ स्थित जूनियर हाई स्कूल के सामने से शुरु हुई बाइक रैली ग्राम स्याऊ से नगर के मुख्य बाजार, नेहरू चौक, अम्बेडकर चौक, चरण सिंह चौक से बाईपास मार्ग होते हुए वापस ग्राम स्याऊ पहुचकर समाप्त हुई। बाइक रैली में शामिल बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता राम लला हम आएंगे मंदिर भव्य बनाएंगे के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

इस दौरान संगठन प्रमुखों द्वारा बाजार में लोगों से संपर्क कर उन्हें मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण हेतु जागरुक किया गया। कार्यक्रम में कपिल चौधरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह देवेंद्र सिंह, कपिल मुनि, संजीव बंसल काके, जयपाल सिंह, महिपाल सिंह, संजय बजरंगी, वीरेंद्र राजपूत, मनोज शर्मा नन्ही, विकास गुप्ता रॉकी, सुधीर अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img