- बुधवार को भी पहुंचे सैंंकडों गणमान्य पहुंचे थानाभवन
जनवाणी ब्यूरो |
थानाभवन: बुधवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के आवास पर आरएसएस, भाजपा के नेताओं के अलावा शुक्रताल से दंडी स्वामी और सैंकडों गणमान्यों ने गन्ना मंत्री के पिता ठाकुर रणवीर सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा पिता के निधन के बाद बुधवार को भी उनकेआवास पर बड़ी संख्या में मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और भाजपा के पदाधिकारियों ने पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की।
बुधवार के उपेंद्र तिवारी खेल मंत्री, आलोक क्षेत्र प्रचारक आरएसएस, मोहित बेनीवाल क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा, दंडी स्वामी श्री महादेव आश्रम महाराज शुक्रताल, कृष्णमुरारी विश्वकर्मा पूर्व मंत्री, डॉक्टर चंद्रमोहन प्रदेश मंत्री भाजपा, राजवीर सिंह दिलेर सांसद, आशु वर्मा पूर्व मेयर, मानवेंद्र सिंह विधयाक, डॉक्टर जयपाल सिंह एमएलसी, राजीव बब्बू विधायक, विमला सोलंकी विधायक,अजय त्यागी विधायक, अमीर आलम पूर्व सांसद, वाजिद अली पूर्व प्रमुख, व्यापारी नेता घनश्याम दास गर्ग, अमित राणा अध्यक्ष नगर पालिका बड़ौत, जसबीर सोलंकी, अवनी सिंह पूर्व विधायक, होराम सिंह पूर्व विधायक, बाबा राजवीर मलिक, मामचंद लाम्बा पूर्व विधायक, रंजना वाजपाई, हीरालाल आईजी, सतेंद्र सिंह आईजी, ज्ञानेंद्र सिंह नगर आयुक्त सहारनपुर, अनिल रॉयल, लज्जारानी गर्ग, पूनम बजाज प्रदेश मंत्री, मान सिंह गोस्वामी, रमेश गौड़ कश्यप, रवि गोयल, दामोदर सैनी, प्रमोद त्यागी, राजकुमार चैयरमेन, विजेंद्र शर्मा, समेत हजारों की संख्या में पहुंचे नागरिकों ने कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पूज्य पिताजी ठाकुर रणवीर सिंह के निधन पर उनके आवास पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

