Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

योग्य लोगों के जीतने से होगा गांवों में चहुंमुखी विकास

  • भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि ग्राम पंचायत को देश की सबसे छोटी संसद भी कहा जाता है। पंचायत चुनाव में योग्य लोगों के जीतने से गांव के चहुंमुखी विकास को गति मिलेगी।

क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय पर त्रिस्तरीय चुनाव की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मतदाता पुन निरीक्षण अभियान के माध्यम से वोट बनवाई है। उन्होंने वार्डो के संयोजक ब्लॉक संयोजक से कहा कि सभी अपने पन्ना प्रमुख बनाएं।

नये वोटरों को चिन्हित करके अपने साथ जोड़े व योजना के लाभार्थियों की सूची साथ लेकर उनसे सम्पर्क करें। भाजपा के कार्यकर्ताओं को ही पार्टी टिकट देगी। पार्टी हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का पूरा मौका देती है। पंचायत चुनाव में योग्य लोगों के जीतने से गांव के चहुंमुखी विकास को गति मिलेगी।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जन प्रतिनिधि, कार्यकर्ता संपर्क बढाने के लिए गांवों में योगी आदित्यनाथ जी द्वारा चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों से सम्पर्क करें। क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ईमानदार, निष्ठावान एवं गांव के विकास के लिए समर्पित लोगों के चुनकर आने से ही पूर्ण सार्थकता प्राप्त होगी, इसलिए पंचायत चुनाव बीजेपी की प्राथमिकता है। कार्यक्रम को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर व संचालन जिला संयोजक पंचायत चुनाव रामजीलाल कश्यप ने किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री दामोदर सैनी, विशेष सरोहा, राजेन्द्र मादलपुर, पुनीत द्विवेदी, कपिल पंवार, मंडल अध्यक्ष, मीनू संगल, भूपेन्द्र चौधरी, संजीव मलिक, ऋषिपाल फौजी, रविन्द्र कश्यप, जगदीश चौहान, शक्ति सिंघल, योगेन्द्र निर्वाल, सुखदेव कुमार, विक्की देशवाल, सन्नी मलिक, अंकित कुमार आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img