Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

बसपा सुप्रीमो की कार्यकर्ताओं से अपील, गरीबो व मज़लूमों को मदद कर मनाएं मेरा जन्मदिन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: 15 जनवरी को अपना 65वां जन्मदिवस मनाने जा रहीं बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने गुरुवार सुबह बसपा कार्यकर्ताओं से एक अपील करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से अपने समर्थकों से आग्रह किया है कि वे उनके जन्मदिन को ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाएं।

मायावती ने लिखा कि विदित है कि कल 15 जनवरी, 2021 को मेरा 65वां जन्मदिन है जिसे पार्टी के लोग कोरोना महामारी के चलते व इसके नियमों का पालन करते हुए पूरी सादगी से और इससे पीड़ित अति-गरीबों व असहायों आदि की अपने सामर्थ के अनुसार मदद करके ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाएं तो बेहतर।

कल मेरे जन्मदिन पर स्वलिखित पुस्तक मेरे संघर्षमय जीवन व बसपा मूवमेंट का सफरनामा, भाग-16 व इसका अंग्रेजी संस्करण ‘अ ट्रैवलॉग ऑफ माय स्ट्रगल रिडेन लाइफ एंड बीएसपी मूवमेंट, वॉल्यूम 16’ जारी होगा, जिसे पढ़कर आत्मसम्मान व स्वाभिमानी मूवमेंट को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img