Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

जेपी पब्लिक स्कूल में गरीबों को बांटे गए लिहाफ

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: कड़ाके की सर्दी के मौसम में जेपी पब्लिक स्कूल के संचालकों द्वारा सर्दी में ठिठुर रहे लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाते हुए उन्हें लिहाफ वितरित किए गए।

पिछले एक माह से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सर्दी के इस मौसम में गर्म कपड़ों के आभाव में लोग ठिठुरते रहते हैं। नगर के धनोरा मार्ग पर स्थित जेपी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विजय गुप्तक गुप्ता व विकास गुप्ता रॉकी द्वारा गुरुवार को विद्यालय परिसर में लिहाफ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय विधायक के पति हरिराज सिंह सैनी व उपजिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य द्वारा गरीब व असहाय लोगों को लिहाफ भेटकर उनकी सर्दी दूर करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र कुमार व भाजपा नेता हरिराज सिंह सैनी ने कार्यक्रम के आयोजकों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सर्दी का सितम गरीबों पर सबसे अधिक पड़ता है।

गरीब सर्दी से बचने के लिए गर्म लबादो का बंदोबस्त नहीं कर पाते हैं जिससे उन्हें सर्दी की रात ठिठुरते हुए बितानी पड़ती है। कई बार उनके सामने विपरीत परिस्थितियां भी आ जाती है। जेपी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विकास गुप्ता रॉकी द्वारा सर्दी के मौसम में गरीबों की मदद के लिए लिहाफ वितरण कर मानवता का कार्य किया गया है।

इस दौरान उन्होंने अन्य समाजसेवी संगठनों पर सर्दी के इस मौसम में गरीबों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। इस दौरान विकास गुप्ता ने आगे भी गरीबों की मदद के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने की बात कही। कार्यक्रम में पराग अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, शैलेंद्र चौधरी, अजय मित्तल विद्यालय समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...
spot_imgspot_img