Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

निर्वतमान जिपं अध्यक्ष, नपा अध्यक्ष ने कंबल व वस्त्र वितरित किए

  • मकर सक्रांति पर्व पर जगह-जगह कंबल व वस्त्र का वितरण, यज्ञ भी किया

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: मकर सक्रांति के अवसर पर नगर में गरीब व बेसहारा लोगो को जिलापंचायत अध्यक्ष व नगर पालिका चेयरमैन ने कंबल व वस्त्र भेट किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गरीब व बेसहारा लोगों की सेवा करना ही सच्चा पुण्य है। गुरुवार को मकर सक्रांति के अवसर पर निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्षा रेणु धामा, खेकड़ा पालिका चेयरमैन संगीता धामा ने नगर के गरीब व बेसहारा लोगों को कंबल वस्त्र भेट किए।

उन्होंने कहा कि भारत में हर दिन कोई ना कोई त्यौहार होता है। त्यौहारों पर दान करना पुण्य समझा जाता है, लेकिन गरीब व बेसहारा लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य होता है। उनके द्वारा दी गई दुआ जीवन को सफल बना देती है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा गांव गरीब व बेसहारा लोगों की सेवा का है। जिसके लिए वह निरंतर प्रयास करते रहते है।

उन्होंने कहा कि वह गरीब बेसहारा व सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं को उनके पास तक पहुंचाने का प्रयास करती है, ताकि जीवन स्तर ऊपर उठे। उन्होंने कहा जितनी हो सकती है वह उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, अंकुर धामा, नितिन जैन, राजेंद्र यादव, गुल्लू धामा, संचित धामा, राजपाल, संजय, अनुज, विकास, विनोद, बबलू, नरेद्र, अनमोल, गजेंद्र, अनिल, प्रमोद, श्रद्धानन्द, नरेश, राजीव आदि मौजूद रहे।

55 7

मकर सक्रांति पर 1200 कम्बल किये वितरित

मकर सक्रांति के मौके पर लोगों ने अपने अपने तरीकों से मकर सक्रांति का स्वागत किया। उधर मवीकला के निर्वतमान प्रधान संजय चौधरी ने गरीबों और बेसहारा लोगों को सर्दी का सितम देखते हुए 1200 कम्बल वितरित कर मकर सक्रांति का आगाज किया।

उन्होंने कहा की मानव सेवा से बडा कोई धर्म नहीं है। इसलिए मानव और गरीबों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इस दौरान राजेन्द्र ठेकेदार, बिल्लू उज्ज्वल, अभिषेक, आदित्य, हरेन्द्र, मास्टर ब्रह्मपाल, विपिन, वीरेंद्र, धर्मपाल, नीरज, कैलाशो, नीटू ,टोनी, गुलाब, कालू ठेकेदार,मांगे, रामफल शर्मा, प्रेम,प्रियंका, कविता आदि मौजूद रहे।

53 10

ज्ञान से दुखों की मुक्ति होती है: ओमपाल आर्य

आर्य समाज द्वारा अग्रवाल मंडी टटीरी में मकर सक्रांति पर्व पर यज्ञ के ब्रह्मा सुप्रसिद्ध विद्वान ओमपाल आर्य ने कहा ज्ञान से ही समस्त दुखों की मुक्ति होती है ज्ञान का वेदो में भडार है हम सबको वेदों का अध्ययन कर उसके अनुकूल आचरण करना चाहिए, जिससे मानव मात्र का कल्याण होगा। यदि वेदों को पढ़ नहीं सकते वेदों की कथा अवश्य सुने इसके लिए आर्य समाज में प्रतिदिन सुबह यज्ञ पर सत्संग का आयोजन होता है।

आर्य समाज के प्रधान अभिमन्यु गुप्ता धर्मपत्नी संतोष गुप्ता के साथ यजमान रहे। कार्यक्रम में मनीष जिंदल एवं कर्मवीर आर्य एवं आनंद जिंदल, उप प्रधान शीशपाल आर्य, पवन शर्मा एवं कोषाध्यक्ष मनोज आर्य संरक्षक रामपाल आर्य एवं सतीश आर्य, व्यवस्थापक आर्य भुषण, हेमकांत आर्य, सुरेश जिंदल, विभोर जिंदल, श्रीपाल वर्मा, संजय गोयल, श्रीपाल आर्य, अमित गर्ग, गौरव आर्य, अंकित गोयल विनोद गुप्ता गौरव जिंदल, रणबीर आर्य, कर्मवीर आर्य, जयपाल सिंह आर्य, डॉ रामलाल, राजीव प्रधान, पंकज गुप्ता, केशव जिंदल, पप्पू, सुप्रसिद्ध समाजसेवी दीपक गोयल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MP News: रायसेन-भोपाल हाईवे पर बसों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दर्जनों घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सेहतगंज फैक्ट्री के...

Weather Update: 5 जून को एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान और बारिश के संकेत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने...

38 साल का साथ: जैकी और आयशा श्रॉफ ने खास अंदाज में मनाई सालगिरह, शेयर कीं पुरानी यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img