Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

मेडिकल स्टोर बिना लाईसेंस चलता मिला, 45 हजार की दवाई जब्त

  • सलावतपुर खेडी गांव में औषधि निरीक्षक ने मारा छापा, स्टोर से दो संदिग्ध दवाई के लिए नमूने लिए
  • रिपोर्ट आने के बाद वाद किया जाएगा दायर, छापेमारी से अन्य मेडिकल स्टोर संचालक हुए फरार

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: यहां लगातार बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर का संचालन होता मिला है और शुक्रवार को सलावतपुर खेडी गांव में भी एक स्टोर बिना लाइसेंस के चलता मिला।

औषधि निरीक्षक के छापे में उसके यहां पर रखी 45 हजार की दवाई को जब्त कर लिया गया है और उसके यहां से दो संदिग्ध दवाई के नमूने लेकर लैब के लिए भेज दिए गए। साथ ही रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट में उसके खिलाफ वाद दायर किया जाएगा।

वहीं छापेमार कार्रवाई से अन्य संचालक अपने स्टोर को बंद कर भाग गए। डीएम शकुंतला गौतम के निर्देश पर मेडिकल स्टोर्स पर औषधियों की मानकों के अनुरूप पर्याप्त उपलब्धता एवं गुणवत्ता की जांच एवं प्राप्त शिकायत के क्रम में औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर द्वारा शुक्रवार को अभियान चलाया। वह सलावतपुर खेडी गांव में पहुंचे और वहां बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर की जांच की गई।

मेडिकल स्टोर पर कुलदीप पुत्र राम अवतार द्वारा मेडिकल स्टोर का संचालन किया जाता पाया गया। कुलदीप द्वारा मेडिकल स्टोर में भंडारित औषधियों का औषधि लाइसेंस नहीं दिखाया गया ना ही किसी औषधि का क्रय विक्रय बिल मौके पर प्रस्तुत किया। जिसके क्रम में मौके पर ही मेडिकल स्टोर से दो संदिग्ध औषधियों के नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें जांच के लिए विश्लेषण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

मौके पर ही मेडिकल से 45000 रुपए की औषधियों को जब्त किया गया। अभियान के दौरान आसपास के मेडिकल स्टोर शटर बन्द कर भाग गए। साथ ही मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने जानकारी देते हुए बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, जिनकी रिपोर्ट आने पर एवं विवेचना करने पर आग्रिम कार्यवाही की जाएगी। साथ ही न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बागपत में वाद दाखिल कराया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img