- विश्व धर्मार्थ परिषद की बैठक में पदाधिकारियों ने रखे विचार
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: विश्व धर्मार्थ परिषद की मासिक बैठक में पदाधिकारियों ने विचार रखते हुए कहा कि हमे हिन्दू धर्म को विश्व भर में स्थापित करना है। रविवार को विश्व धर्मार्थ परिषद की मासिक बैठक जानकीपुरम कालोनी में आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि संस्थापक बीरबल ब्रह्मावंशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु कौशिक रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने की। संस्थापक बीरबल ब्रह्मावंशी ने कहा कि हमे अपने हिन्दू धर्म को विश्व में स्थापित करना है। इसके लिए हमे अपने धर्म का प्रचार व मंदिरों का संरक्षण करने की आवश्यकता है। जिससे हम अपने धर्म को जनजन तक पहुंचा सकें और विश्व में हिन्दुओं का परचम फहरा सके। बैठक में विनोद शर्मा, अंकुल कुमार, दिनेश कुमार, खिलेंद्र कुमार, योगेश चौहान आदि उपस्थित रहे।

