- वर्धमान कालेज में हुई बैठक में वक्ताओं ने रखे विचार
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: आर्य युवा दल की बैठक वर्धमान कालेज में आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मेडिकलों पर नशे की गोलियां व इंजेक्शन खुलेआम बेचे जा रहे हैं। इस कारोबार पर शीघ्र रोक लगाई जाए।
रविवार को हुई बैठक में छात्र नेता राकेश कुमार व पींटू ने कहा कि भांग के ठेकेदार को बुलाकर पूछा जाएगा कि उसकी दुकान पर चरस, सुलफा, स्मैक खुलेआम बेचने की परमिशन किस नेता या पुलिस अधिकारी ने दी है।
छात्र नेता डा. आलोक शुक्ला ने कहा कि इसे पूर्व भी आर्य युवा दल के कदम से डोडा व अफीम के तस्करों को ठेके के नाम पर जो काला बाजारी की जा रही थी उसे बंद करवा चुके हैं। आर्य युवा दल ने निर्णय लिया कि सोमवार को शहर कोतवाल से मिलकर इन सभी बातों की शिकायत की जाएगी।
अगर जरूरत पड़ी तो शास्त्री चौक पर जाम भी लगाया जाएगा। बैठक में भानू प्रताप, संदीप चौधरी, निपेंद्र राठी, शहजाद खान, प्रीतम, विक्की, मोहित त्यागी, कुलदीप कौर, सोनी कौर, हिमांशू सेठी, मदन, अनु त्यागी आदि उपस्थित रहे।

