- आरवीसी में चल रही घुड़सवारी प्रतियोगिता में ईएफआई ईवेंटिंग के परिणाम जारी
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कैंट स्थित आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज में चल रही घुड़सवारी प्रतियोगिता में रविवार को ईएफआई ईवेंटिंग में प्री नोविस और नोविस में शो जंपिंग का आयोजन किया गया। जिसमें घुड़सवारों ने अपने घोड़ों के साथ रास्ते की सभी बाधाओं को पार करते हुए तालमेल का प्रदर्शन किया।
इसके साथ ईएफआई ईवेंटिंग की प्रतियोगिता भी संपन्न। जिसमें ईएफआई ईवेंटिंग नोविस में एकल में शीर्ष स्थान पर आर्मी इक्वेस्ट्रियन नोड के मेजर आशीष मलिक और अभय की जोड़ी रही। वही प्री नोविस में एकल वर्ग में भी आर्मी क्वेश्चन ओर से दफेदार राकेश कुमार और अवतार ने प्रथम स्थान हासिल। इसके अलावा ईएफआई ईवेंटिंग नोविस टीम वर्ग में पहले स्थान पर आरवीसी टीम बी और प्री नोविस में पहले स्थान पर जीएससी एआरटीवाई रही।
परिणाम: ईएफआई ईवेंटिंग नोविस एकल वर्ग
- प्रथम: आर्मी इक्वेस्ट्रियन नोड के मेजर आशीष, अभय
- द्वितीय: एसएससी एन के नारायण सिंह, वेद
- तृतीय: 61 कैलिबर के लेफ्टिनेंट कर्नल अरुण पाटिल, फेनोमिनल
- चतुर्थ: आर्मी इक्वेस्ट्रियन नोड के लेफ्टिनेंट कर्नल केडी मलिक, गुरु
ईएफआई ईवेंटिंग प्री नोविस एकल वर्ग
- प्रथम: आर्मी इक्वेस्ट्रियन नोड के दफेदार राकेश कुमार, अवतार
- द्वितीय: एआरटीवाई के लेफ्टिनेंट कर्नल राज संग्राम सिंह, वाल्टेयर
- तृतीय: 61 कैलिबर के मेजर आनंद राजपुरोहित, स्टार बय
ईएफआई ईवेंटिंग प्री नोविस टीम वर्ग
- प्रथम: जीएससी एआरटीवाय के मेजर अमित कुमार, एग्जिमोसए लेफ्टिनेंट कर्नल राज संग्राम सिंह, वाल्टेयर, जयसूद, रयस, हृदय ढिल्लो, पोर्ट बैलो
- द्वितीय: 61 कैलिबर रेड के मेजर अपूर्व दबादे, विजेता, मेजर राजपुरोहित, स्टार बय, दफेदार सुमेर सिंह, वर्ज-ए-कैप्टन अहलावत, बोन हुर
- तृतीय: आरवीसी टीम बीके गोविंद राम, गोल्डन ग्लोरी, गौरव प्रताप, फतेह, राकेश कुमार, अवतार, राजकुमार, माही
ईएफआई ईवेंटिंग नोविस टीम वर्ग
- प्रथम: आरवीसी टीम बीके अंकुश कुमार, वालेग्रो, हरमंजीत सिंह, पृथ्वी, सुनील कुमार, आरपर, अंकित, वीर
- द्वितीय: आरवीसी टीम एके अजय सिंह, वेग, लेफ्टिनेंट कर्नल कर्णदीप, गुरु, अमित, देव, आशीष, अभय
- तृतीय: आरवीसी टीम सीके संदीप, रायबा, गोविंद. गज़Þल, प्रिंस, विलेन, टिंकू, वाइब्रेंट

