Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

परिजनों ने की बैंककर्मी की हत्या के खुलासे की मांग

  • कोतवाली देहात के गांव बनखला निवासी ग्रामीण मंगलवार को मिले एसपी से

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: कोतवाली देहात के गांव बनखला के ग्रामीणों ने एसपी से मिलकर बैंककर्मी की हत्या का खुलासा करने की मांग की है, क्योकि नहटौर पुलिस घटना के खुलासे में कोई रूचि नही ले रही है।

कोतवाली देहात के गांव बनखला निवासी वृद्ध हरपाल सिंह अपने परिजन ऊषा देवी, रोहिताश सिंह, राकेश कुमार, राम बहादुर सिंह, घसीटा सिंह, शमशाद हुसैन आदि मंगलवार को एसपी डा.धर्मवीर सिंह से मिले। वृद्ध हरपाल सिंह ने बताया कि उसका पुत्र राहुल कुमार 22 दिसंबर 2020 को बैंक ड्यूटी समाप्त कर नहटौर से अपने घर लौट रहा था।

इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी हत्या कर दी। जिसकी रिपोर्ट नहटौर थाने में दर्ज है, लेकिन करीब एक माह बाद भी नहटौर पुलिस ने घटना में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही की। आरोप है कि नहटौर पुलिस घटना के खुलासे में कोई रूचि नही ले रही है। परिजनों ने एसपी से कहा कि वह नहटौर पुलिस को आदेशित करते हुए शीघ्र घटना का खुलासा करवाएं, ताकि उनको न्याय मिल सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img