जनवाणी संवाददाता |
नूरपूर: कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकालकर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा के नेतृत्व में किसान ग्राम हसुपुरा में एकत्र हुए तथा कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाली। लगभग 50 ट्रैक्टरों पर सवार किसानों ने कृषि कानूनों के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार से किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग की।
ग्राम हंसुपुरा से आरंभ हुई ट्रैक्टर रैली मुख्य मार्गों से होते हुए रिलायंस पेट्रोल पम्प पर जाकर संपन्न हुई। किसानों को सम्बोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा बनाये गए तीनों कृषि कानून किसानों के विरुद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इन काले कानूनों को वापस नही लेती तब तक देश का किसान आंदोलन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर भारतीय किसान यूनियन दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए दृढ़ संकल्प है। ट्रैक्टर रैली में मोनू चौधरी, महेश कुमार, समरपाल, नरेश कुमार, रूप सिंह, सचिन कुमार, चमन सिंह, अनुज कुमार, उत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।

