जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नूरपुर तथा जलीलपुर ब्लॉक के 108 युगल का विवाह संपन्न कराया गया।
गुरुवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नूरपुर ब्लॉक के 75 तथा जलीलपुर ब्लॉक के 33 युगलों का विवाह संपन्न कराया गया। प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक युगल पर 51 हजार की धनराशि व्य्य की जाती है। चांदपुर विधायक कमलेश सैनी, महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के पिता रूमाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति नृपेंद्र सिंह आदि ने नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी बद्री विशाल, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केएम सिंह, खण्ड विकास अधिकारी नूरपुर दिनेश चन्द और एडीओ ललित प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

