Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

हिंदू जागरण मंच ने सैफ अली खान व निर्माता का पुतला फूंका

  • हिंजम कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर वेब सीरीज पर रोक लगाने की मांग की

जनवाणी संवाददाता |

किरतपुर: तांडव वेब सीरीज में हिंदू देवी-देवताओं को लेकर की गई टिप्पणी से आहत हिन्दू जागरण मंच के जिला मंत्री अंशुल आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौराहा पर निर्माता व अभिनेता सैफ अली खान का पुतला फूंका तथा उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए फिल्म बैन किये जाने की मांग की।

हिन्दू जागरण मंच कार्यकर्ता शुक्रवार को गांधी वाटिका में एकत्र हुए। कार्यकर्ता हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान के नारों के साथ प्रदर्शन करते हुए स्टेशन चौराहे पर पहुंचे। उन्होने वहां अभिनेता सैफ अली खान सहित अन्य कलाकारों व वेब सीरीज तांडव का पुतला फूंका।

कार्यकर्ताओं ने सरकार से तांडव वेब सीरीज बंद कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसएसआई सुशील तोमर को सौंपा। इस दौरान अमित शर्मा, सुमित चौधरी, आर्यन गिरि, दर्शित चौधरी, शिवम सिंघल, राजन वाल्मीकि, विशाल, नानू, मोनू, ऋतिक, पीयूष, विनीत, हर्षित राजपूत, विकास, आलोक, पुष्पेन्द्र व शिवा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img