जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: रामा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन किरतपुर के होमसाइंस विभाग की छात्राओं द्वारा खान पान के विभिन्न स्टाल्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर इंजीनियर रोहित चौधरी, प्राचार्य डा डबलेश कुमार, उप प्राचार्य डा रवीश कुमार, डीन साइंस डिपार्टमेंट डा सीडी शर्मा, कालेज को-ऑर्डिनेटर विजेता मिश्रा, विभागाध्यक्षा प्रीति चौहान द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया।

कार्यक्रम के आरम्भ में विभागाध्यक्षा प्रीति चौहान ने माननीय अतिथि गणों का स्वागत किया एवं उनका संक्षिप्त परिचय देकर उनके बारे में जानकारी दी। होमसाइंस विभाग की बीएससी एवं एमएससी की छात्राओं ने गोलगप्पे, कटोरी चाट, स्वीट ब्रेड रोल, गुलाब जामुन, दही भल्ले आदि के स्टाल लगाये। गोलगप्पे का स्टाल दामिनी, आफरीन, उजमा, लक्ष्मी, कामनी, विशाखा, रूबी द्वारा लगाया गया जबकि कटोरी चाट का स्टाल काजल, मधु, नम्रता भाष्कर सोनम पाल, उरूबा, सना परवीन, मुस्कान, रुबी गुलसबा, इरम द्वारा लगाया गया। स्वीट ब्रेड रोल का स्टाल अंजली, पूनम, स्वाती, रेनू, नेहा, दिक्षा, अनम, पारुल खुशबू , भारती, ललिता द्वारा लगाया गया।

गुलाब जामुन का स्टाल काजल, सोनी, रेशू, श्वेता शर्मा, सुहानी, प्रियंका, दिशू राजपूत, रीतू द्वारा लगाया गया। दही भल्ले का स्टाल आफरीन, मंजीता, अंकिता द्वारा लगाया गया। अन्त में डायरेक्टर रोहित चौधरी ने सभी स्टाल लगाने वाले प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। प्राचार्य डाo डबलेश कुमार ने अन्य विभागों को भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागाध्यक्षा श्रीमती प्रीति चौहान, रचना चौधरी, सुरभि भारद्वाज, मनु आदि प्राध्यापक गणों का सहयोग रहा।

