- काल अटेंशन दिवस का आयोजन कर उठाए कई मुद्दे
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के तत्वाधान में एनएफआई आर के निर्देशन में मांगों को लेकर कर्मचारियों व यूनियन के सदस्यों ने काल अटेंशन दिवस का आयोजन कर रेलवे परिसर में प्रदर्शन किया और कई मांगे रखी।
उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों में केन्द्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों की मंहगाई भत्ते की तीन किश्ते तुरंत लागू करने की मांग की। इसके अलावा नई पेंशन स्कीम को वापस लेने तथा गारंटीड डिफाईन पेंशन सीपीएमपेंशन रूल्स 1972 के अर्न्तगत आने वाली नई पेंशन स्कीम लागू करने, जो कर्मचारी 31 जनवरी 2021 को या 30 जून 2021 को रिटायर होने वाले है।
उनका नेशनल इंक्रीमेंट करने, कर्मचारियों के रोके गए रेल यात्रा भत्ते तुरंत दिए जाने, रेल कर्मचारियों की 2003 में भर्ती प्रक्रिया जो शुरू की गई थी उन कर्मचारियों से पुराने पेंशन स्कीम में आवेदन मांगे गए थे उनको पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ दिए जाने की मांग सहित तमाम मुद्दे रखे गए। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष प्रवेश व शाखा सचिव सुनील कुमार, सचिन, ब्रजेश, संजीव, दीपा, तरन्नुम आदि मौजूद रहे।

