जनवाणी ब्यूरो |
शामली: स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के छात्र श्रेष्ठ तोमर ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित पांचवीं विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षा अभियान की पांचवी विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें 52 विद्यालयों के 363 छात्र-छात्राओं ने स्वनिर्मित मडल्स का प्रदर्शन किया। जिसमें स्काटिश इंटरनेशनल स्कूल के श्रेष्ठ तोमर ने उत्ष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्काटिश के आकांक्षा, खुशी, भूमि गुगलानी, वर्णिका चौधरी, दिया नामदेव को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। प्रार्थना सभा में टीम का संचालन कर रहे अध्यापक हिमांशु सैनी ने बताया कि इस सफलता प्रधानाचार्या आशु त्यागी के कुशल नेतृत्व और बच्चों का कठिन परिश्रम का परिणाम है।
प्रधानाचार्य आशु त्यागी ने कहा कि जिस तरह एक पत्थर के अंदर मूर्ति का समावेश होता है उसी तरह हर बच्चे के अंदर कौशल भरा है जरूरत है सिर्फ उसे तराशने, उसे निखारने की।

