Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

शहीद प्रमेंद्र निर्वाल की प्रतिमा के समक्ष किए दीप प्रज्जवलित

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: चौरी-चौरा शताब्दी वर्ष महोत्सव के उपक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में शहर के कुडाना रोड स्थित शहीद प्रमेंद्र निर्वाल की प्रतिमा के समक्ष मुख्य विकास अधिकारी समेत विभिन्न अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्जवलित किए। जिसके बाद एलईडी पर राष्ट्रीय धुन का प्रसारण किया गया।

गुरूवार को चौरी-चौरा शताब्दी वर्ष महोत्सव के उपलक्ष्य में शहीद प्रमेंद्र निर्वाल की प्रतिमा के समक्ष मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा,जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, परियोजना अधिकारी प्रदीप कान्त, खंड विकास अधिकारी शामली, खंड विकास अधिकारी कांधला, अधिशासी अधिकारी शामली, भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, पूर्व नपा चेयरमेन अरविंद संगल आदि ने शहीद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किए।

इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा भेजी गई एलईडी के माध्यम से राष्ट्रीय धुन का वादन हुआ। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त शहीदों के स्थलों पर दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img