जनवाणी संवाददाता |
भूतपुरी: शुक्रवार को भूतपुरी तिराहे पर उपाध्यक्ष योजना आयोग व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड विनय कुमार रुहेला का भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। वही महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री को तिलक लगाकर मिठाई बांटी।
कार्यक्रम के संयोजक अवनीश चौहान जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा ने कैबिनेट मंत्री के समक्ष क्षेत्र में बाढ़ आ जाने से किसानों को हो रहे भारी नुकसान जैसी आदि समस्याओं से अवगत कराया कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों की सभी समस्याओं को जल्द निपटाने का आश्वाशन दिया।

भारी संख्या में पहुँचे बीजेपी कार्यकर्ताओं व समर्थकों को देखकर केबिनेट मंत्री गदगद हो गए। कैबिनेट मंत्री ने ‘जय नरेंद्र जय तिरवेंद्र’ के नारे लगवाते हुए कहा कि उत्तराखंड के सीएम तिरवेंद्र सिंह रावत जी ने उन्हें योजना आयोग का उपाध्यक्ष बनाया वे उनकी कसौटी पर खरे उतरेंगे।
समर्थकों की संख्या अधिक होने के कारण भूतपुरी तिराहे पर करीब 10 मिनट तक जाम की स्थिति बन गई सड़क के दोनों ओर वाहनों द्वारा लगे जाम को थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए खुलवाया। कैबिनेट मंत्री के स्वागत में अवनीश कुमार चौहान जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा, पूर्व विधायक डॉ इंद्रदेव सिंह, गौरव चौहान, राजेश कुमार रुहेला, शिवप्रकाश सिंह जितेंद्र कुमार, लवी कुमार, मनोज कुमार, फूलकुंवर सिंह, मो साजिद, मो इमरान हरगोविंद सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

