Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

सत्ता पाने के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है: राहुल सिंह

  • रालोद का जागरूकता अभियान कार्यक्रम ग्राम हादरपुर में हुुआ

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: चौपाल पर चर्चा कार्यक्रम के तहत कृषि बिलों के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल का जागरूकता अभियान जिलाध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में ग्राम हादरपुर में हुआ। चौपाल पर चर्चा कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने बुधवार को सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश का प्रधानमंत्री आंदोलन करने वाले का मजाक उडाते हुए उन्हें अांदोलनजीवी कह रहे है। जबकि देश आजाद ही आंदोलन से हुआ है।

महात्मा गांधी, सरदार पटेल, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस समेत कई बडी बडी हस्तियों ने आंदोलन किए और देश को आजाद कराया। भाजपा के कभी भी आंदोलन नही किए है केवल अंंग्रेजों की तरह बाते और राज्य की नीति पर चलने का काम किया है। सत्ता पाने के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है।

केंद्र सरकार तीनों विरोधी बिल वापस ले, एसएसपी पर कानून बनाए, किसानों पर दर्ज झूठे मुकदमें वापस हो तथा प्रदेश सरकार तुरंत गन्ना मूल्य घोषित करे और बकाया गन्ना भुगतान दिलवाए। सभा में पीतम सिंह, प्रशांत, मनित, आकाश, नेपाल सिंह, बालमुकंद, गोपाल सिंह, रोहित, अनिल कुमार, मोनू आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img