जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित उपमा शर्मा का उनके पैतृक गांव पुरमाफी में ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
जनपद शामली से ग्राम पुरमाफी की बेटी उपमा शर्मा का राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपमा शर्मा को सम्मानित करेंगे।
शिक्षिका उपमा शर्मा ने अपने तैनाती वाले स्कूल में बेहतर शिक्षण कार्य से जहां छात्र-छात्राओं का भविष्य संवारा हैं, वहीं स्कूल में साफ-सफाई और पर्यावरण सुधार के लिए श्रेष्ठ कार्य किया है।
इसी क्रम में पुरमाफी गांव के प्रधान विजेंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान कंवरपाल लंबरदार, ब्रजवीर चौधरी, वॉलीबाल कोच बबला, योगेश चेयरमैन, मुकेश चौधरी, अरुण राणा दुल्ला खेड़ी, तेजपाल प्रधान, नरेश सैनी आदि ने अध्यापक ने उपमा शर्मा को गांव में आमंत्रित कर उनका जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान चाचा तेजपाल शर्मा, रवि भूषण, चंद्रभूषण तथा लव शर्मा, शुभम, उमंग आदि भी मौजूद रहे।

