जनवाणी संवाददाता |
फलावदा: क्षेत्रीय विधायक ठाकुर संगीत सोम ने अपने कार्यकर्ताओं का दुख दर्द जानने के लिए क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया।उन्होंने अमरोली उर्फ बड़ा गांव में भागीरथ सेना संगठन के संरक्षक सुभाष प्रधान की 87 माता के निधन पर दुख जताया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय विधायक संगीत सोम ने रविवार को क्षेत्र के कई गांवों का दौरा करके अपने समर्थकों का दुख दर्द जाना।इस क्रम में उन्होंने बड़ागांव पहुंचकर भागीरथ सेना के संरक्षक सुभाष प्रधान की माता कैलाशो देवी के निधन पर शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर दुख जताया।
इसके अलावा विधायक सोम मोजीपुरा में आयोजित एक रस्म तेहरवी में भी शरीक हुए।इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार सैनी, विधायक प्रतिनिधि गौरव प्रधान, संदीप प्रधान, अशोक कुमार सैनी, प्रधान आदेश सैनी, मिन्टू प्रधान, हरवीर प्रधान, जफर प्रधान आदि क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

