Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

प्रेमिका के घर से भागते समय पकड़ने पर की थी फोटोग्राफर की हत्या

  • आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया स्वर्णपाल हत्याकांड का खुलासा

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: थाना रमाला पुलिस ने बासौली के फोटो्रग्राफर स्वर्णपाल सिंह हत्याकांड का खुलासा गया है। बताया गया है कि करीब एक वर्ष पहले प्रेमिका के परिजनों से बचने के लिए भागते समय फोटोग्राफर व उसके लड़के ने आरोपी को पकड़ लिया था। जिससे आरोपी की ग्रामीणों ने न केवल जमकर पिटाई की गई थी बल्कि उसकी काफी बेइज्जती भी हुई थी।

इससे क्षुब्ध होकर आरोपी ने बदला लेने की ठान ली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक 12 बोर का तमंचा भी बरामद किया गया है।

शुक्रवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि गत 29 जनवरी को सांय करीब 6.30 बजे गांव बासौली में नहर की पटरी पर गोली मारकर फोटाग्राफर 47 वर्षीय स्वर्णपाल की हत्या कर दी गई थी।

मृतक की बड़ौत में फोटोग्राफर की दुकान थी और वह शाम को दुकान बंद कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। मृतक के भाई ने इस संबंध में थाना रमाला में रिपोर्ट दर्ज कराईथी। एसपी ने बताया कि पुलिस ने हत्याकांड़ का खुलासा कर दिया है। फोटोग्राफर की हत्या गांव बासौली के ही अंकुर पुत्र महावीर ने की थी।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को सुबह करीब 6 बजे बासौली नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया है।

एसपी ने बताया कि आरोपी के मृतक के पड़ौस में रहने वाली एक लड़की से संबंध थे। बताया गया है कि वह करीब एक वर्ष पहले होली के दिन रात में प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। इस बीच प्रेमिका के परिजन जाग गए। जब प्रेमिका के परिजनों से बचकर आरोपी भाग रहा था तो मृतक व उसके पुत्र ने उसे पकड़ लिया था। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की थी।

इससे उसकी गांव में काफी बदनामी भी हुई थी। इससे क्षुब्ध होकर उसने बदला लेने की ठान ली थी। पुलिस के अनुसार आरोपी कई दिन से स्वर्णपाल पर निगाह रख रहा था। घटना वाले दिन वह पहले से ही ईख के खेत में छिपकर बैठ गया था। जैसे ही उसे स्वर्णपाल साइकिल पर आता नजर आया तो खेत से निकलकर उसे उसे सटाकर तमंचे गोली मार दी थी और घटना को अंजाम देने के बाद घर जाकर काम में लग गया था। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...

Nitin Gadkari: PM मोदी ने नितिन गडकरी को जन्मदिन पर दी बधाई, कार्यशैली की जमकर तारीफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आग उगलता मौसम, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img