Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

खिसक सकता है प्रियंका का कैली दौरा

  • लाव लश्कर के साथ प्रदेश संगठन के बडे नेताओं ने डाला डेरा
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत संगठन के कई बडे नेता पहुंचे कैली और बागपत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कैली दौरे की तारीख कुछ आगे बढ़ सकती है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला शनिवार होगा। यह भी संभावना है कि शहर में किसी स्थान पर रैली हो। वहीं, दूसरी ओर दो दिन शादी के जबरदस्त साये होने की भी बात कही जा रही है।

हालांकि स्थानीय संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय कार्यालय पर संपर्क किया जा रहा है। जबकि 15 फरवरी के दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू समेत प्रदेश कांग्रेस के तमाम बडेÞ नेताओं तथा कई राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों ने यहां डेरा डाला हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुक्रवार को सरधना के कैली गांव पहुंचे।

यहां कुछ देर रुकने के बाद वह बागपत के लिए निकल गए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश काजला ने पार्टी कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों से बैठक के साथ बसों के इंतजाम पर बैठक की। उसके बाद वह ब्लॉकों के दौरे पर निकल गए। इस दौरान अवनीश काजला के अलावा पंडित नवनीत नागर व हरिकिशन वर्मा भी शामिल रहे। इसके अलावा संगठन के फ्रंटियल संगठनों की भी एक बैठक चंदन भवन पर हुई।

इसकी अध्यक्षता मानव अधिकार विभाग के मंडल अध्यक्ष अशाराम व संचालन तेजपाल सिंह ने किया। इसमें नवनीत नागर, सेवादल के विनोद सोनकर, नसीम राजपूत, राम सिंह, विमल सैनी, मीना सैफी, सायरा खान, संजय सिंह, साधु चरण, विनोद ठेकेदार, जिले सिंह, अमन प्रताप, अल्तमश त्यागी आदि मौजूद रहे।

अवनीश काजला ने बताया कि सभी ब्लॉक अध्यक्षों को भीड़ के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व अन्य वाहनों का टारगेट दिया गया है। संगठन के प्रदेश सचिव डा. शोएब, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद अंसारी, पीसीसी व प्रवक्ता अखिल कौशिक, अनिल कौशिक रोबिन नाथ गोलू, सुनील दास, सतेंद्र लोधी, प्रेमनाथ शर्मा, शमशुद्दीन आदि ने कैली पहुंचकर रैली स्थल पर चल रही तैयारियोंं का जायजा लिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img