Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

डा. एके मित्तल को साहू जैन कालेज के प्राचार्य का कार्यभार सौंपा

  • प्रबंधक ने उनको कार्यभार ग्रहण कराया

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: साहू जैन कालेज के कार्यवाहक प्राचार्य पद पर कालेज के वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डा.ए. के मित्तल को प्रबंधक धर्मेश पारिक ने कार्यभार सौंपा है। कार्यवाहक प्राचार्या डा. विधु की सेवानिवृृति के बाद उनको यह दायित्व दिया है।

साहू जैन कालेज के वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डा.एके मित्तल गत 36 वर्ष से भी अधिक अवधि से महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं डा. ए के मित्तल 140 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनारों, वेबीनारों और कॉन्फ्रेंसों में शोध पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं।

उनके निर्देशन में 6 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्राप्त हो चुकी है तथा डेढ़ सौ से अधिक छात्र-छात्राएं लघु शोध का निर्देशन उनसे प्राप्त कर चुके हैं । उन्होंने अनेकों सुन्दर पुस्तकें तथा 30 से अधिक अध्याय अनेकों राज्य के विश्वविद्यालयों की पाठ्य पुस्तकों के लिए लिखे हैं।

उन्होंने पांच शोध पत्रिकाओं का संपादन भी किया है। उन्होंने पद ग्रहण करने के बाद सभी के सहयोग से कार्य करने की बात कही तथा शिक्षा एवं महाविद्यालय के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। शनिवार को प्रबंधक श्री धर्मेश पारीक ने डा. मित्तल को बधाई देते हुए कार्यभार ग्रहण कराया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img