जनवाणी संवाददाता |
बेहट: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ एस चनप्पा कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ एस चनप्पा औचक निरीक्षण करने के लिए कोतवाली बेहट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अर्दली रूम बंदीग्रह कम्प्यूटर रुम मैस का निरीक्षण किया।

उन्होंने थाना परिसर में सफाई व्यवस्था मैस में बंन रहे खाने की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने थाना प्रभारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे शरारती तत्वो के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए ताकि कोई घटना ना घट सके।
उन्होंने विवेचना की समीक्षा कर सभी उपनिरीक्षकों को लंबित बड़ी विवेचनाओ के निस्तारण के सख्त निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि पंचायत चुनाव से पहले पुलिस गांव-गांव जाकर प्रत्याशियों के बारे में जानकारी लें और गांव में रह रहे बदमाशों के बारे में भी जानकारी कर सूची बना लें।

इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय पाल सिंह कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा, एसएसआई राशिद अली खान, एसआई लोकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, अमरपाल, नरेंद्र सोलंकी, हेड कांस्टेबल लोकेंद्र कुमार, कांस्टेबल मोहित कुमार, सुंदर कुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

