Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

पुलवामा के शहीदों नम आंखों से श्रद्धासुमन किए अर्पित

  • पुलवामा के शहीदों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में दो साल पहले आतंकी हमले के शहीद हुए देश के 40 रणबांकुरों को विश्व हिंदू परिषद के अलावा अन्य संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कैराना कोतवाली में पुलिस ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि तो कांधला क्षेत्र के गांव नाला में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

रविवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा नगर के टंकी रोड स्थित वैष्णो देवी मंदिर में श्रंद्धाजलि सभा में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को तथा दिल्ली में एक विशेष समुदाय द्वारा के हत्या का शिकार बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डा. सुभाष मलिक ने कहा कि आज पुलवामा में हुई घटना को 2 वर्ष हो चुका है जिसे हम भुला नहीं सकते हैं और हम अपने सैनिकों की कुर्बानी को हमेशा याद रखेंगे। बजरंग दल के हिमांशु शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व दिल्ली में एक विशेष सम्प्रदायिक लोगों के द्वारा श्रीराम मंदिर धन संग्रह अभियान में लगे हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या कर दी गई जिससे पूरे देश के हिंदू समाज में रोष है। बजरंग दल केंद्र सरकार से मांग करता है कि उसके हत्यारोपियों को फांसी की सजा हो और परिवार की आर्थिक सहायता दी जाए।

इस अवसर भारत भूषण, हिमांशु शर्मा, शालू राणा, हर्ष संगल, ललित शर्मा, शक्ति सिंह, आलोक शर्मा, आकाश शर्मा, डा. एनपी सिंह, अक्षय मलिक, निखिल कुमार आदि उपस्थित रहे।

29 11

कैराना: पुलिस ने कैंडल जलाकर शहीदों की श्रद्धांजलि

14 फरवरी 2019 को पुलवामा में पाक समर्थित आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जाबाजों ने देश पर अपनी जान न्यौछावर कर दी थी। रविवार को कोतवाली परिसर में पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध व्यापारियों व पुलिसकर्मियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

इस दौरान कैंडल जला कर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने कहा कि हम पुलवामा के शहीदों के परिवारों को नमन करते है। देश के उपर जान न्यौछावर करना गर्व की बात है।

इस अवसर पर पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रदीप गोयल, संदीप शर्मा, अनिल चौहान, सरफराज मलिक, अमित धीमान, फैजान कुरैशी, डा. तस्सवर आदि मौजूद रहे।

नाला में ग्रामीणों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

कांधला विकास खंड क्षेत्र के गांव नाला की कश्यप चौपाल पर ओम सेवा संस्था के द्वारा पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों की शहादत में श्रद्धाजंली सभा का आयोजन किया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने शहीद जवानों के शौर्य व पराक्रम को नमन किया। भाजपा नेता विकास पंवार ने कहा कि देश कभी भी शहीद जवानों की शहादत को नही भूल सकता है। अगर आज हम देश के भीतर सुरक्षित है तो उसका श्रेय देश के हर वीर जवान को है। श्रद्धाजंली सभा में वीर जवानों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए।

इस दौरान प्रोफेसर भीम सिंह, रोहित कुमार, विपुल कुमार, मास्टर सागर, शेखर, अमित कुमार, रोहित कुमार, मनीष कुमार, इरफान आदि के साथ सैकडों लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img