जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: सोमवार के दिन शहर की यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई, घण्टाघर चौक पर अंबाला रोड, नेहरू मार्किट में जाम की लंबी लंबी लाइन लग गई, तभी एसएसपी एस चनप्पा ने घण्टाघर चौक पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।
साप्ताहिक लॉकडाउन यानी रविवार के दिन सहारनपुर बन्द रहने के कारण सोमवार की सुबह शहर की सड़कों पर भारी भरकम भीड़ उमड़ पड़ी। चार पहिया, दो पहिया वाहनों के रेले ने शहर की यातायात व्यवस्था पर ब्रेक लगा दिए थे।
सूचना पर कप्तान शहर के दिल कहे जाने वाले घण्टाघर पर पहुंच गए। यातायात पुलिस के साथ मिलकर चंद मिनटों में यातयात व्यवस्था सुचारू कराई।
सोमवार के दिन कचहरी व अन्य कार्यो की वजह से भी जाम लगता रहता है। वहीं रेलवे रोड़, जाम मस्जिद के पास अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। देहरादून चौक से लेकर विश्वकर्मा चौक पर भी जाम की स्थिति बेकाबू ही रहती है।

