Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

कोरोना काल के लिए पीएम से व्यापारियों ने मांगा राहत पैकेज

  • प्रदेशभर में पश्चिमी उप्र संयुक्त व्यापार संघ ने सौंपे ज्ञापन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने कोरोना काल में प्रदेशभर कर के व्यापारियों के लिए राहत पैकेज दिए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

सोमवार को पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के आह्वान पर प्रदेशभर के व्यापारियों ने अपने-अपने जिलों में प्रदेश के व्यापारियों के लिए राहत पैकेज जारी करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपने जिलों के जिलाधिकारी को सौंपे हैं।

इस दौरान शामली में व्यापारियों ने सुभाष चौक शिव मूर्ति पर इकट्ठा होकर सांकेतिक धरना दिया। उसके बाद व्यापारी प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां जिलाधिकारी जसजीत कौर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में प्रदेश के व्यापारियों को कोरोना संकट की घड़ी में आर्थिक पैकेज जारी करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के व्यापारियों ने कोरोना संकट काल में आमजनों को और जरूरतमंदों को भोजन व राहत सामग्री मुहैया कराकर आवश्यक वस्तुओं की चेन सप्लाई को सुचारू रखा है मगर लॉकडाउन खुलने के बाद अनॉलक में व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है क्योंकि उनके कारोबार 90 दिन तक बंद रहे।

लॉकडाउन खुलने पर व्यापारियों के सामने बिजली का बिल, कर्मचारियों का वेतन, जीएसटी, इंकम टैक्स, बैंकों का ब्याज आदि जमा करने का दबाव बना हुआ है। ऐसे में छोटे व मध्यम कारोबारियों को आर्थिक स्थिति से उबारने के लिए सरकार को राहत पैकेज जारी करना चाहिए।

व्यापारियों ने मांग की कि 3 माह के बिजली के बिल तथा 3 माह के बैंकों का ब्याज व होम लोन की ईएमआई व तीन माह की बच्चों की स्कूल फीस जमा करने की जिम्मेदारी सरकार ले क्योंकि व्यापारी की आर्थिक स्थिति चरमराई हुई है।

वह आर्थिक संकट में है और छोटे और मध्यम कारोबारियों को इस संकट की घड़ी से उबारने के लिए राहत पैकेज अवश्य ही जारी होना चाहिए।

इस कार्यक्रम में नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, मनोज मित्तल, शिवांक गर्ग, प्रदीप विश्वकर्मा, आशु पुरी, पंकज वालिया, महेश धीमान, पवन गोयल, राजीव गर्ग, नरेश चंद्र, संजय बंसल, गौरव गर्ग आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img