Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

विकास कार्यों में गड़बड़झाला पर तहसील में प्रदर्शन

  • गांव बिन्ना माजरा के ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाए आरोप

जनवाणी ब्यूरो |

ऊन: क्षेत्र के ग्राम बिन्ना माजरा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा विकास कार्यों में भरष्टाचार किए जाने की मांग करते हुए तहसील पर प्रदर्शन किया। उप जिलाधिकारी के द्वारा जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन देने पर प्रदर्शनकारी शांत होकर वापस लौट गए।

गांव बिन्ना मजरा में पशु सेट बनाने के लिए जारी सूची में साजो पत्नी रहीस व मतलूब पुत्र जिंदा हसन का नाम शामिल है। आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव भारत भूषण द्वारा दोनों पात्रों से पशु सेट बनाने के लिए पांच-पांच हजार की अवैध वसूली की गई लेकिन बाद में साज खाकर पशु सेट अन्य अपात्र लोगों के बनवा दिए।

इसके अलावा शौचालय बनवाने के नाम पर शराफत पुत्र अली शेर से भी 25 सौ की वसूली की गई तथा कार्य भी नहीं कराया। मनरेगा मजदूरों के खाते में आए पैसे भी मजदूरों से वापस ले लिए गए तथा जिस मजदूर द्वारा पैसे नहीं दिए गए उस पर कार्य नहीं कराया जा रहा है।

इस संबंध में पीड़ितों ने उप जिलाधिकारी को करीब एक माह पूर्व शिकायत की थी। उसके बाद शिकायत कर्ताओं ने शपथ पत्र भी दिए थे लेकिन अभी तक न कोई जांच हुई न ही कोई कार्रवाई हो पाई है जिससे ग्रामीणों में रोष है। सोमवार को ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की जिसके बाद उप जिलाधिकारी मणी अरोरा ने शीघ्र जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर प्रदर्शनकारी शांत हुए।

प्रदर्शनकारियों में इकरार, तैयब, समेदिन, मुबारक अली, फुरकान, साजो, नसीमा, हसीना, मतलूब आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img