Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कोरोना संक्रमित

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। रविवार को मुख्यमंत्री एक रैली को संबोधित कर रहे थे लेकिन बेहोश होकर मंच पर गिर गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज वो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

बता दें कि विजय रूपाणी रविवार को वड़ोदरा के निजामपुरा इलाके में आगामी निकाय चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते समय मंच पर बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद ले जाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रूपाणी (64) को मंच पर प्राथमिक उपचार दिया गया था। बाद में वह खुद ही मंच की सीढ़ियों से उतरते दिखे। इसके बाद मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर में वड़ोदरा से अहमदाबाद ले जाया गया और यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रूपाणी अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती हैं। उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बताया कि रूपाणी की तबीयत ठीक है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को फोन पर रूपाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

बयान के अनुसार, मोदी ने रूपाणी से नियमित जांच कराने और आराम करने को कहा। रूपाणी जिस रैली में बेहोश हुए, वह वड़ोदरा में रविवार को उनकी तीसरी राजनीतिक रैली थी। वड़ोदरा सहित छह नगर निगमों के चुनाव 21 फरवरी को होंगे, जबकि नगरपालिकाओं, जिला और तालुका पंचायतों के चुनाव 28 फरवरी को होंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img