Saturday, June 27, 2026
- Advertisement -

बिजनौर नपा में 44 करोड़ 93 लाख 10 हजार के प्रस्ताव पर लगी मोहर

  • बिजनौर में बहुमत के साथ पास हुई नपा की बोर्ड मीटिंग

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: नगर पालिका परिषद बिजनौर की बोर्ड की बैठक में 44 करोड़ 93 लाख 10 हजार रुपये के प्रस्ताव पाए हुए। कर्मचारियों के लिए ठंडी वर्दी, नगर में अलाव जलाने का कार्य प्रदर्शनी मैदान की दुकानों की नीलामी, पाइप लाइन डालने, तीन नलों का रिबोर आदि के प्रस्ताव बहुमत से पास हुए। मीटिंग में 2020-2021 के आय-व्यव का ब्योरा रखा गया। मीटिंग में विरोध भी जमकर हुआ।

सोमवार को नगर पालिका परिषद बिजनौर के एजाज अली हॉल पार्क में चेयरपर्सन रुखसाना परवीन की अध्यक्षता व ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी के संचालन में बजट की बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लिपिक सईद उर रहमान ने एजेंडा पढ़कर सदस्यों को सुनाया।

शुरूआत में नामित सभासद हरजिंदर कौर, विनय राणा, नीरज शर्मा आदि ने उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के बाद मीटिंग स्थगित करने को कहा। जिसका बाकी सभासदों ने विरोध किया और मीटिंग की कार्यवाई के बाद श्रद्धांजलि देने को कहा। जिसको लेकर विवाद भी हुआ। मीटिंग में रखे गए आय-व्यय का रजिस्टर भी मंगवाया गया। जिसकी सभासदों ने समीक्षा भी की।

जिसके बाद बोर्ड में रखे गए सभी प्रस्तावों पर सदस्यों ने अपनी सहमति व्यक्त की। कुछ सभासदों ने प्रस्तावों पर अपना विरोध भी दर्ज कराया, लेकिन बहुमत के सदस्यों ने अपना समर्थन देकर मीटिंग पास कराई। बैठक में बैठक में 44 करोड़ 93 लाख 10 हजार रुपये के प्रस्ताव पाए हुए।

कर्मचारियों के लिए ठंडी वर्दी, नगर में अलाव जलाने का कार्य प्रदर्शनी मैदान की दुकानों की नीलामी, पाइप लाइन डालने, तीन नलों का रिबोर, पूर्ण नगर में सड़कें, नालियों का निर्माण कार्य, दो बड़ी फागिंग मशीन खरीद का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में सभासद नीरज शर्मा व विनय राणा ने विरोध दर्ज कराया जिन्हें प्रस्तावों पर सहमति व असहमति का अधिकार नहीं, जिन्हें निर्वाचित सभासद सलीम अंसारी, खालदा बेगम, जुल्फिकार बेग उर्फ बेबी और खालदा बेगम, गुलाब आदि अन्य कुछ अल्पमत के सभासदों ने अपना समर्थन दिया। जिनके विरोध को अल्पमत के कारण कोई महत्व नहीं दिया गया और बोर्ड मीटिंग बहुमत के साथ पास हुई।

बैठक में सभासद नसरीन, रजि अहमद, वसीक अहमद, गुलाब अहमद, संजय विश्नोई, बुशरा परवीन, कृष्ण गोपाल आर्य, राधा रानी, हितेश तुली, दीपक गर्ग मोनू, शर्मिष्ठा चौधरी, विनोद तोमर, शादाब एडवोकेट आदि ने अपना समर्थन देकर पास कराया।

कार्यालय में रखा मौन व्रत

मीटिंग की कार्यवाई के बाद उत्तराखंड में आई आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए चेयरपर्सन व अन्य सभासदों ने निर्णय लिया, लेकिन नामित सभासद व अन्य कुछ सभासदों द्वारा किए गए शोर-शराबे के कारण मौन धारण नहीं हो सका। जिसके बाद चेयरपर्सन ने सदस्यों को अपने कार्यालय में आमंत्रित किया और वहां पालिका स्टाफ के साथ दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RBI Grade B Result 2026: प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, Phase-II के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Bahubali 3: ‘बाहुबली 3’ को लेकर बढ़ी हलचल, प्रभास के एक इशारे ने फैंस की बढ़ा दी एक्साइटमेंट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img