Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

पुडुचेरी: कांग्रेस पार्टी के दो और विधायकों का इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर होने वाली राहुल गांधी की यात्रा से एक दिन पहले पुडुचेरी कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार संकट में आ गई है। राज्य में अप्रैल-मई महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए सभी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

कांग्रेस के विधायक ए जॉन कुमार ने मंगलवार और हेल्थ मिनिस्टर एम कृष्ण राव ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। पिछले एक महीने में कांग्रेस के कुल चार विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। इस तरीके से राज्य सरकार अल्पमत में आ गई और राज्य में कांग्रेस की संख्या महज दस रह गई है।

जनवरी महीने में दो विधायक नामाशिवयम जिनके पास पब्लिक वर्क का मंत्रालय था और ई थिपैदन ने इस्तीफा दे दिया था और दिल्ली जाकर बीजेपी में शामिल हो गए थे। एक और कांग्रेस के विधायक एन धनावेलु को पिछले साल जुलाई महीने में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पार्टी से बाहर कर दिया गया था।

राज्य में साल 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली थी। राज्य में कुल 30 विधानसभा सीटें हैं। कांग्रेस सरकार को डीएमके के तीन और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन हासिल है। पूर्व मुख्यमंत्री एन रंगासामी की ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस के पास सात सीटें हैं, जबकि एआईएडीएमके को चार सीटों पर जीत मिली थी। बीजेपी के तीन विधायक हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को पुडुचेरी की यात्रा करने वाले हैं। वहां वे शाम को एक रैली को संबोधित करेंगे। तमिलनाडु का उनका दौरा 27 फरवरी से शुरू होगा। राज्य में पार्टी के अध्यक्ष के एस अलागिरी ने लोगों से राहुल गांधी की रैली में शामिल होने के लिए कहा है।

पुडुचेरी में कांग्रेस के नेतृत्व वाले डीएमके गठबंधन को भी तनाव के हालात हैं। स्थानीय डीएमके नेता तमिलनाडु के सांसद-व्यवसायी एस. जगराक्षकन को मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में पेश करके अकेले लड़ना चाहते थे।

डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने स्पष्ट किया है कि जगराक्षकन को केवल पार्टी को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई थीं। राहुल गांधी ने यह भी पुष्टि की कि उन्हें अपनी पिछली तमिलनाडु यात्रा के दौरान गठबंधन में विश्वास था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img