Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

रमाला के जय पार्वती ग्लोबल विद्यायल में मनाया बसंतोत्सव

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित रमाला के जय पार्वती ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शिक्षकों व छात्रों ने पतंग उड़ाकर बसंत के आगमन का स्वागत किया।

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के चेयरमैन व छपरौली से विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने मां सरस्वती के सम्मुख पूजन कर किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कोई भी त्यौहार हो। उसकी वैज्ञानिकता कहीं न कहीं छिपी है।

बसंतोत्सव के बाद गर्मी की आहट होना शुरु हो जाती है। खेतों की हरियाली और फूलों से खेत भर जाते हैं। इस तरह का वातावरण मन को मोहक लगता है। बसंत पर ही होली के त्यौहार की नींव पड़ जाती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं और विद्यालय के स्टॉफ को मेहनत कर बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।

विद्यालय की डायरेक्टर दीपा चौधरी, प्रधानाचार्य शैली गांधी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्रों ने कॉलेज प्रांगण में रंग बिरंगी पतंग उड़ा कर बसंत पंचमी को बड़े धूमधाम से मनाया। दीपा चौधरी ने बताया कि पीला रंग इस बात का द्योतक है कि फसलें पकने वाली हैं। वातावरण मन में उल्लास पैदा करने वाला हो जाता है।  इस अवसर पर दीपक, गौतम, मोनिका, रीना, जावेद, इनाम, अंकुर आदि का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img