Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

हाइवे पर जिवानी व बराल के बीच शुरु हुआ पेट्रोल पंप

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: केन्द्र सरकार की ओर से आए दिन पेट्रोलियम की कीमतों में भले ही बढ़ौतरी की जाती हो। लेकिन पेट्रोल पंप भी इसी तरह से खुल रहे हैं। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर किशनपुर बराल बस अड्डे व जिवानी गांव के बीच खुले पेट्रोल पंप का विधायक सहेन्द्र सिंह व विधायक केपी मलिक ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान कर रही है। उपभोक्ताओं को उनके निकट पेट्रोल पंप मिल जाएगा तो दूर-दराज जाने की जरूरत नहीं रहेगी।

मंगलवार को पेट्रोल पंप के शुभारंन के अवसर पर विधायक सहेन्द्र सिंह व विधायक केपी मलिक ने सबसे पहले बसंतोत्सव पर सरस्वती की पूजा की। इस मौके पर हर्ष फ्यूल सेंटर नामक पेट्रोल पंप मालिक विकास शर्मा ने कहा कि यहां हाइवे के पूर्वी ओर पेट्रोल पंप आसपास नहीं था।

इस ओर के उपभोक्ताओं को बावली या फिर रमाला मिल के पास ही जाने को मजबूर होना पड़ता था। अब यहां सुविधा मिलने से उपभोक्ताओं को दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में राकेश चौहान, बबलू, विकास शर्मा, हर्ष शर्मा, सूबे सिंह, बिल्लू प्रधान आदि समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img