Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

सुहेल देव के जीवन से भी सीखने की आवश्यकता: डा. मित्तल

  • साहू जैन कालेज एनएसएस छात्र इकाई ने शहीद स्मारक पर चलाया सफाई अभियान

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: साहू जैन कालेज की एनएसएस छात्र इकाई ने नगर के शहीद स्मारक पर पहुंच कर सफाई अभियान चलाया और वीर शहीदों को नमन किया। इसके साथ ही सुहेल देव के जीवन के संबंध में लोगों को जानकारी दी।

इस मौके पर अपने संबोधन में प्राचार्य डा.एके मित्तल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इतिहास के पन्नों में दबे वीर महाराज सुहेल देव के व्यक्तित्व से लोगों को अवगत कराने का जो भागीरथ प्रयास किया है वह सराहनीय है। हमें सुहेल देव के जीवन से भी सीखने की आवश्यकता है।

मंगलवार को एनएसएस के छात्र कारगिल शहीद अनिल कुमार के स्मारक पर पहुंचे और स्मारक के आस पास सफाई की। इसके अलावा वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके सम्मान में नारे लगाएं। इस मौके पर प्राचार्य डा. एके मित्तल के व कार्यक्रम अधिकारी डा. दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में छात्रों ने लोगों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया।

प्राचार्य डा. एके मित्तल ने कहा कि इतिहास के पन्नों में दबे शूरवीरो के व्यक्तित्व को समाज के लोगों के बीच उनको पुर्नस्थापित करने का जो काम केन्द्र व प्रदेश की सरकार कर रही है वह सराहनीय है। हमें ऐसे महापुरूषों के जीवन से सीखने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में डा. गौतम बर्नजी, मुकेश शर्मा, कुसुम कुशवाहा, डा.अरूण देव, डा नीलम बालियान व छात्रों में सूफियान, शमीम, लकी, सलमान आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img